फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सात अनुभागों के कार्यों का जिम्मा एक जेई के कंधों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
जलशक्ति विभाग के सराहां और नारग उपमंडल में 6 पद हैं खाली
विज्ञापन


उठाऊ पेयजल और प्रवाह योजनाओं के संचालन में पेश आ रही दिक्कतें

देवराज शर्मा

सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र के अंतर्गत जलशक्ति विभाग के सराहां और नारग उपमंडल के सात अनुभाग एक कनिष्ठ अभियंता के सहारे चल रहे हैं। दोनों उपमंडलों में कनिष्ठ अभियंता के स्वीकृत सात में से छह पद खाली पड़े हैं। वहीं सराहां और नारग उपमंडल में भी एक ही सहायक अभियंता तैनात हैं। कर्मचारियों की कमी के कारण इन दोनों उपमंडलों के अंतर्गत आने वाली पेयजल और सिंचाई योजनाओं को चलाए रखने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

खासकर, बरसात के मौसम के बाद क्षतिग्रस्त हुई उठाऊ पेयजल योजनाओं की मरम्मत और अन्य कार्य भी अभी पटरी पर नहीं लौटे हैं। कई योजनाओं को अभी भी अस्थायी तौर पर चलाया जा रहा है। बता दें कि पच्छाद क्षेत्र के सराहां उपमंडल में चार कनिष्ठ अभियंता के पद स्वीकृत हैं, जिसमें से सराहां में ही स्थायी रूप से कनिष्ठ अभियंता कार्यरत हैं। इसके अलावा बागथन, नैनाटिक्कर और घिन्नीघाड़ क्षेत्र में कोई भी कनिष्ठ अभियंता तैनात नहीं है।
विज्ञापन


उपमंडल में 26 उठाऊ पेयजल योजना और 55 प्रवाह योजनाओं से लोगों को जलापूर्ति हो रही है, लेकिन लाइन में खराबी आने और अन्य समस्याएं दूर होने में लंबा समय लग रहा है। कनिष्ठ अभियंता के न होने से सामान की आपूर्ति और अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। छोटे-मोटी खराबी (फाल्ट) दूर करने में कई दिन लग रहे हैं।
उधर, नारग उपमंडल में कनिष्ठ अभियंता के स्वीकृत तीन पद खाली चल रहे हैं। नारग, डिलमन व जयहर अनुभाग के कार्यों का पूरा जिम्मा सराहां अनुभाग के कनिष्ठ अभियंता के कंधों पर है।

नारग पंचायत के पूर्व प्रधान विद्या दत्त शर्मा, नारग पंचायत समिति सदस्य आशीष शर्मा, नैना टिक्कर निवासी हेमंत कुमार, सुरेंद्र शर्मा, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र कुमार व कमलेश शर्मा ने बताया कि कनिष्ठ अभियंता न होने के कारण क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याओं को बताने के लिए सराहां जाना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि छोटी से मरम्मत कार्य के लिए कई दिन लग रहे हैं। सरकार को चाहिए कि वह सभी अनुभागों में रिक्त पदों को भरें, ताकि सभी पेयजल योजनाओं का सुचारू रूप से संचालन हो सके।
विज्ञापन


सराहां उपमंडल के सहायक अभियंता प्रांशुल शर्मा ने बताया कि नारग उपमंडल में सहायक अभियंता का एक और कनिष्ठ अभियंता के तीन पद जबकि सराहां उपमंडल में तीन अनुभागों में कनिष्ठ अभियंता के पद रिक्त चल रहे हैं। इस बारे में विभाग के उच्चाधिकारियों को समय-समय पर अवगत करवाया जा रहा है। उन्होंने माना कि स्टाफ की कमी के चलते योजनाओं के संचालन में दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। लोगों को सुचारू पेयजल आपूर्ति मुहैया करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें