फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एचआरटीसी नाहन डिपो को मिलीं छह नई इलेक्ट्रिक बसें

विज्ञापन
एचआरटीसी के नाहन डिपो पहुंची इलेक्ट्रिक बस। संवाद
विज्ञापन
एचआरटीसी नाहन डिपो को मिलीं छह नई इलेक्ट्रिक बसें
विज्ञापन

-पीडीआई और औपचारिकताएं पूरी होने के बाद होगा संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम के नाहन डिपो को छह नई इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं। फिलहाल छह बसें डिपो में पहुंच चुकी हैं, जबकि कुछ और बसों के आने की उम्मीद है। वाहन सुपुर्दगी-पूर्व निरीक्षण (पीडीआई) और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इन बसों को जिले के विभिन्न रूटों पर संचालित किया जाएगा।
एचआरटीसी नाहन डिपो के तहत वर्तमान में नाहन वर्कशॉप और पांवटा साहिब बस अड्डे पर ही चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध हैं। ऐसे में नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन मुख्य रूप से नाहन और पांवटा साहिब से जुड़े रूटों पर किए जाने की संभावना है। निगम ने इन बसों को प्रतिदिन करीब 180 किलोमीटर के संचालन को ध्यान में रखते हुए प्रारंभिक योजना तैयार की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एक बार फुल चार्ज होने पर प्रत्येक इलेक्ट्रिक बस लगभग 180 किलोमीटर तक सफर तय कर सकेगी। इन्हें नाहन-कालाअंब, नाहन-पांवटा साहिब, पांवटा साहिब-शिलाई, नाहन-सराहां और नाहन-श्रीरेणुकाजी जैसे प्रमुख रूटों पर चलाने की योजना बनाई जा रही है। हालांकि, इन बसों के अंतिम रूटों का निर्धारण बाद में किया जाएगा।
विज्ञापन

एचआरटीसी नाहन डिपो के डीडीएम रामदयाल ने बताया कि शनिवार को छह इलेक्ट्रिक बसें नाहन पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा कि पीडीआई और दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन बसों को विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा। साथ ही डिपो को कुछ और इलेक्ट्रिक बसें मिलने की भी उम्मीद है।

एचआरटीसी के नाहन डिपो पहुंची इलेक्ट्रिक बस। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें