फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जिला की आधा दर्जन सड़कें अवरुद्ध, जनजीवन ठप

Wed, 10 Aug 2016 10:54 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नाहन/ सतौन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में मंगलवार शाम से शुरू हुई बारिश ने बुधवार दोपहर तक जिला के कई इलाकों में तबाही मचा दी है। बारिश की वजह से जहां सड़कें अवरुद्ध होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा वहीं कई पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हो गई हैं। जबकि मक्की की फसल को बारिश से सबसे अधिक नुकसान हुआ है। खड़ी मक्की की फसल खेतों में ही ढह गई है। जबकि सब्जियों की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। त्रिलोकपुर इलाके में बारिश का पानी सड़क पर आने से लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया।

मूसलाधार बारिश की वजह से सफर खतरनाक हो गया है। पांवटा-सतौन-रेणुका सड़क मार्ग पर भारी मलबा आने के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया है। मंगलवार रात से ही इस सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप है। नाहन-रेणुका, देवना-नाहन, नाहन-कौलावालांभूड़ के अलावा कई संपर्क मार्ग बंद है जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नाहन-शिमला नेशनल हाईवे पर जगह-जगह पत्थर और ल्हासे गिरने की वजह से सफर खतरनाक हो गया है। इस मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा। उधर, सतौन रेणुका जी मार्ग कई जगह से बंद हो गया, जिस कारण लगभग आधा दर्जन पंचायत के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को आने जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दर्जनों स्कूली छात्रों को बारिश की वजह से मीलों पैदल चलकर जाना पड़ा। यह सड़क मुख्यता टिक्कर खड्ड, भजौन, शडीयार, नेरा ढांग, अम्बोण में अक्सर बंद हो जाती है। मंगलवार को भी इन्हीं जगहों पर ल्हासे गिरे।

सतौन से चांदनी तक के 15 किलोमीटर की सड़क भी बंद हो गई जिस कारण भजौन, चांदनी, कठवार, कोडग़ा, सखोली, कांटि मश्वा पंचायत के कई दर्जन गांव के ग्रामीणों का संपर्क सतौन और अन्य जगहों से कट जाता है। विभाग ने दोपहर 12 बजे तक आधा रोड खोल दिया था लेकिन अंबोण में पानी ज्यादा होने के कारण सड़क खोलने में विभाग को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अलबत्ता विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सुबह से ही सड़क बहाल करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

सतौन के चांदी सेक्शन में तैनात कनिष्ठ अभियंता आतीश ठाकुर ने बताया कि सड़क पर कई जगह ल्हासे गिरे हैं। सड़क बहाल करने का कार्य जारी है। जल्द ही इसे बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें