फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवीनगर सीवरेज योजना में घटिया सीमेंट इस्तेमाल करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देवीनगर में सीवरेज योजना में पुराने सीमेंट इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। इसकी सूचना जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को कर दी गई। क्षेत्र के लोगों ने सीवरेज लाइन और चैंबर कार्य में उच्च गुणवत्ता वाले सीमेंट लगाने की मांग रखी गई है। जिसके बाद जलशक्ति अधिकारियों ने तुरंत ठेकेदार को निर्माण कार्य बंद करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी अनुसार जलशक्ति विभाग की देवीनगर का सीवरेज लाइन कार्य चल रहा है। जिसमें सीवरेज योजना के चैंबर और क्षतिग्रस्त लाईन का कार्य इन दिनों प्रगति पर है। आरोप है कि इसमें घटिया सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसके स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि सीवरेज लाइन के लिए जो निम्न गुणवत्ता वाले खराब सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले ही बदहाल देवीनगर संपर्क मार्ग कार्य कछुआ गति से चल रहा है। आसपास के लोग सड़क पर उड़ने वाली धूल एक माह से फांक रहे हैं। इसकी शिकायत दुुकानदारों और ग्रामीणों ने एसडीएम से की है। लेकिन कार्य में तेजी नहीं आ पा रही है। जिससे क्षेत्र के लोग धूल से पनपने वाली सांस रोगों से ग्रसित हो रहे हैं। सड़क निर्माण के लिए रोज विभिन्न विभाग काम करने के लिए पहुंच जाते हैं। उधर, आईपीएच अधिशासी अभियंता जगवीर वर्मा ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की शिकायत मिलने पर योजना कार्य बंद करवा दिया है। ठेकेदार का कहना है कि लोनिवि से कुछ दर्जन बेग सीमेंट लिया गया था। जिसमें कुछ खराब निकला है। ठेकेदार को इस योजना कार्य में उच्च गुणवत्ता का सीमेंट लगाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें