फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारकंडा में अवैध खनन रोक रहे नाहन के ट्रांसपोर्टरों से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। कालाअंब-पांवटा साहिब एनएच पर मारकंडा पुल के समीप वीरवार को अवैध खनन रोक रहे नाहन के ट्रांसपोर्टरों की कुछ लोगों ने पिटाई कर डाली। भवन निर्माण कार्य से जुड़े इन ट्रांसपोर्टरों ने मारपीट की शिकायत उपायुक्त के साथ ही पुलिस से भी की है। उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में सागर गर्ग, रोहित गोयल, राजकुमार, ईश्वर चंद, चमन कुमार और शुभम ने कहा कि नाहन के शंभुवाला, सतीवाला, बनकला, कटासन और जलमूसा के समीप नदियों में अवैध खनन का धंधा जोरों पर चला हुआ है। वीरवार को जब भवन निर्माण से जुड़े ट्रांसपोर्टर ने मारकंडा के समीप पहुंचकर अवैध पत्थर से भरा ट्रक रोकना चाहा तो खननकारियों ने पिटाई कर दी। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में अवैध खनन का धंधा पिछले लंबे समय से चल रहा है। इस क्षेत्र के नदी और नालों से खननकारी रेत और बजरी अवैध रूप से ले जा रहे हैं। वीरवार को हुई मारपीट के दौरान अवैध खनन करने वाले लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। ट्रांसपोर्टरों ने उपायुक्त व एसएचओ को सौंपी शिकायत में उचित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अवैध खनन को रोकने के लिए उचित कदम उठाने की भी बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें