फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सैम एकादश को हरा सिरमौर पुलिस की टीम अगले दौर में

Mon, 19 Feb 2024 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
28वीं वीर शिवाजी उत्तर भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता खेले गए दो मुकाबले
विज्ञापन

दूसरे मैच में दशमेश की टीम ने विकासनगर बार इलेवन को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद खेल मैदान में 28वीं वीर शिवाजी उत्तर भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को पहले मैच में सिरमौर पुलिस की टीम ने सैम एकादश को हराया। दूसरे मैच में दशमेश एकादश ने विकासनगर बार इलेवन की टीम को हराकर अगले चरण में प्रवेश कर लिया। आयोजक मधुकर डोगरी और रणजीत सिंह ने बताया कि सोमवार को पहले मैच में टॉस जीतकर सैम एकादश की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 142 रन बनाए। गोल्डी ने सर्वाधिक 60 रन, प्रज्जवल 23, मुकेश 14 और रिंकू ने 11 रन बनाए। जवाब में सिरमौर पुलिस की टीम ने 19 ओवर में 143 का लक्ष्य 6 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इसमें रंजय 56, प्रतीक 32 और सोलंकी ने 23 रन बनाए। सिरमौर पुलिस टीम ने मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश कर लिया है। दूसरे मैच में बार एकादश विकासनगर ने निर्धारित 15 ओवर में 6 विकेट पर 113 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दशमेश इलेवन ने 11 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 117 रन बना कर जीत दर्ज की। बार संघ विकासनगर टीम की तरफ से आशीष, शाकिर और बलजीत सिंह ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें