कन्या उच्च पाठशाला ददाहू की छात्रा यशस्विनी अग्रवाल। संवाद
पुन: मूल्यांकन के बाद बढ़े सात अंक बढ़ने से 693 अंक हुए प्राप्त
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय कन्या उच्च पाठशाला ददाहू की छात्रा यशस्विनी अग्रवाल ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश भर में सातवां स्थान हासिल किया है। यशस्विनी अग्रवाल ने पुन: मूल्यांकन के जरिये यह कामयाबी हासिल की है। उसकी अंक तालिका में सात नंबरों की बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि परीक्षा के परिणाम के दौरान उसे 686 अंक से ही संतोष करना पड़ा था। पुन: मूल्यांकन के बाद अंग्रेजी विषय में सात अंकों की बढ़ोतरी से उसने 693 (99 फीसदी) अंक हासिल करके प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया है। उल्लेखनीय है एकेएम पब्लिक स्कूल ददाहू के छात्र आदित्य अंगिरस ने भी 693 अंक लेकर प्रदेश भर में सातवां स्थान हासिल किया था। अब शिक्षा खंड ददाहू से दो विद्यार्थी एक साथ सातवें स्थान पर रहे हैं। कन्या हाई स्कूल की मुख्याध्यापिका उषा रानी ने यशस्विनी की इस उपलब्धि पर नाज करते हुए उसे व उसके अभिभावकों को बधाई दी है।