राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सतौन। संवाद
2020 में शुरू हुआ था संस्थान, कुछ समय डेपुटेशन पर भेजे शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर)। शिलाई विधानसभा क्षेत्र के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सतौन में एक महीने से कोई भी अध्यापक नहीं है। बीते चार वर्षों से संस्थान डेपुटेशन पर चल रहा था। एक महीने पहले आईटीआई में एक फोरमैन के अध्यापक नियुक्त किए। 2020 में शुरू हुए संस्थान से अब दूसरो बैच भी निकलने वाला है। हैरानी की बात है सरकार आईटीआई की ओर ध्यान नहीं दे रही है। अध्यापक न होने से छात्रों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। पांवटा आईटीआई के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने बताया कि दो महीने बाद वार्षिक परीक्षा होने होनी हैं। सिलेबस पूरा कर लिया गया है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सतौन। संवाद