फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 साल बाद गवर्नर ट्रॉफी पर सिरमौर का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के अंडर-14 खिलाड़ियों नेे 28 साल बाद गवर्नर ट्रॉफी पर कब्जा किया है। 2015 में आयोजित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में जिला सिरमौर के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में जिले का नाम रोशन किया। अब जिला सिरमौर के इन 46 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है।
शिक्षा विभाग 20 जुलाई को खिलाड़ियों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन कर रहा है। यह सम्मान समारोह डाइट हाल नाहन में आयोजित होगा। प्रदेश शिक्षा विभाग के निदेशक एलीमेंट्री मनमोहन शर्मा खिलाड़ियों के अलावा विभिन्न स्कूलों के शारीरिक शिक्षकों व स्कूल प्रभारियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

बाक्स
इन्होंने किया नाम रोशन
राजकीय उच्च पाठशाला धरोटी की आंचल कुमारी, समीक्षा, कृतिका, सिमरन, आंचल व रोबिन शर्मा, गुरु नानक मिशन स्कूल के हर्षदीप, तरनदीप सिंह, ममनीत कौर, सुखप्रीत कौर, वंशिका, वत्स, प्रभविंद्र, अक्षत बंसल, स्वराज, अभिषेक, आकाश, रोहित व साहिल पुंडीर, राजकीय उच्च पाठशाला झकांडों के दिनेश व विशाल, आरवीएन स्कूल ददाहू के आशीष कुमार व जाह्नवी, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनौर की प्रिया चौहान, सीक्षी चौहान व राकेश, नघेता स्कूल के तेजस्वी, साक्षी व अंजू पुंडीर, माजरा स्कूल की शबनम, कृष्ण व जावेद, जामनीवाला स्कूल की अफसरा, द स्कॉलर होम स्कूल के नवनीश, छोगटाली की अनीता, सालग सड्डी के विशाल, पोटा मानल के अमित, ग्लोबल अकादमी के प्रयास, शावगा की निताली, नीरज  व प्रिया, एसवीएन स्कूल सराहां की प्रीति, टिकरी के अभिषेक, चंबीधार के अनुराग व धायली के प्रिंस ने अंडर-14 वर्ग के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने जौहर का प्रदर्शन किया। स्टेट चैंपियनशिप खेलने के बाद इनका सिलेक्शन अब नेशनल के लिए हुआ है।
विज्ञापन


जिला का नाम हुआ रोशन
उधर, शिक्षा उपनिदेशक एलीमेंट्री पूनम सूद ने बताया कि इन खिलाड़ियों ने प्रदेश में जिला सिरमौर का नाम रोशन किया है। 28 साल बाद जिला सिरमौर के इन खिलाड़ियों ने गवर्नर ट्रॉफी पर कब्जा किया है। 20 जुलाई को इनका नाहन डाइट में सम्मान किया जाएगा ताकि इनके हौसले को नई उड़ान मिल सके।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें