फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी प्रतियोगिता जितने पर स्कूल पहुंचने पर टीम का जोरदार स्वागत

विज्ञापन
अंडर-14 छात्र वर्ग हाकी प्रतियोगिता में प्रथम रही मानपुर देवड़ा स्कूल की टीम। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा पहुंचने पर विजयी
विज्ञापन

खिलाड़ी छात्रों का भव्य स्वागत हुआ। छात्रों ने राज्य स्तरीय अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता में जीत दर्ज की है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा के डीपीई मनीष टंडन ने बताया कि छात्रों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलोह में आयोजित हुई हॉकी प्रतियोगिता में मानपुर देवड़ा विद्यालय के छह छात्रों ने भाग लिया।
उन्होंने अपनी शानदार प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन कर जिला सिरमौर को राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का विजेता बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन खिलाड़ी छात्रों में आर्यन, अक्षय कुमार, सूर्या, वंश, अमन व हर्षित शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष कृष्ण कुमार, विपिन शर्मा व राशिद अली ने इस अवसर पर सभी खिलाड़ी छात्रों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानचंद चौधरी ने इस अवसर पर सभी खिलाड़ी छात्रों को अपना आशीर्वाद दिया। इस मौके पर अभिभावक राजेश चमेल, अनिता भट्ट, रामपाल और महबूब सादात सहित स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें