दुग्ध उत्पादक संघ राजगढ़ इकाई की बैठक में मौजूद सदस्य। संवाद
- फोटो : NAHAN
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ में एक नंबर से उपभोक्ताओं को दूध 50 रुपये लीटर मिलेगा। दुग्ध उत्पादक संघ ने राजगढ़ में बैठक के दौरान दूध के दामों में पांच रुपये लीटर की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। संघ ने दूध के साथ घी और पनीर की कीमत में भी वृद्धि का फैसला लिया है।
इसमें गाय का घी 800 और पनीर की कीमत 300 रुपये प्रति किलो निर्धारित की गई है। दुग्ध उत्पादक संघ के अध्यक्ष कपिल ठाकुर व मुख्य सलाहकार शेर सिंह ठाकुर ने बताया कि फीड, चोकर, तूड़ी व दवाइयों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। ऐसे में दूध, घी व पनीर की कीमतों में वृद्धि करना आवश्यक हो गया था।
उन्होंने कहा कि नई कीमतें एक नवंबर से लागू होंगी। उन्होंने कहा कि जनता पर अधिक बोझ न पड़े, इसलिए सिर्फ पांच रुपये की बढ़ोतरी की है। कपिल ठाकुर ने बताया कि थोक में दूध की कीमत 48 रुपये प्रति लीटर और पनीर 250 रुपये प्रतिकिलो रहेगा। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष सुनील, महासचिव जसवंत सिंह, कोषाध्यक्ष राहुल, ओम प्रकाश शर्मा व जसवंत सिंह भी उपस्थित रहे।