फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा साहिब में तीन जगह अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब में तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने अवैध शराब बरामद की है। माजरा, पांवटा साहिब व पुरूवाला पुलिस थानों की टीमों ने यह कार्रवाई अमल में लाई। दो मामलों में शराब गोशाला में छिपाकर रखी गई थी तो तीसरे मामले में ढाबे से अवैध शराब की बरामदगी की गई। पुलिस ने तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पहला मामला पुलिस थाना पुरूवाला के तहत सामने आया। थाना के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी राजबन की टीम 31 दिसंबर शनिवार को निहालगढ़ में गश्त पर तैनात थी। इस बीच टीम को गुप्त सूचना मिली कि देशराज पुत्र सरणा राम निवासी गांव कांशीवाला तहसील निहालगढ़ अपने मकान के पीछे अस्थायी टीमनुमा गोशाला में अवैध शराब बेचने का धंधा करता है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने गोशाला में तीन बोतलों में रखी गई कुल 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। दूसरा मामला पुलिस थाना माजरा का है। गश्त पर तैनात टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर धर्मपाल पुत्र ईश्वर चंद निवासी माजरा के ढाबा/चाय की दुकान पर दबिश दी। जहां ढाबा मालिक धर्मपाल की मौजूदगी में पुलिस ने तलाशी ली तो ढाबे के पिछले कमरे में एक गत्ता पेटी से 12 बोतलें देसी शराब की बरामद कीं।
विज्ञापन

तीसरे मामले में पांवटा साहिब पुलिस थाना टीम ने भी गोशाला में रखी अवैध कच्ची शराब को बरामद किया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अमन कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी गांव सूरजपुर तहसील पांवटा के घर के साथ बनी गोशाला की तलाशी ली। पुलिस को सूचना मिली कि उक्त व्यक्ति अवैध शराब को बेचने का धंधा करता है। तलाशी के दौरान गोशाला से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने तीनों मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें