फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सर...! रास्ते, बस या रिक्शा में कोई परेशान करे तो क्या करें ?

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सर..! रास्ते, बस में या रिक्शा में आते-जाते वक्त यदि कोई परेशान करे तो हमें क्या करना चाहिए ? महिला सुरक्षा को लेकर कुछ ऐसे ही सवाल डीएसपी पांवटा रमाकांत ठाकुर से पूछे गए, जिनका जवाब उन्होंने छात्राओं को जागरूक करते हुए अपराध से जुड़ी धाराओं के साथ दिए।
विज्ञापन

मौका था आदर्श कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब में ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का। स्कूल में हुए इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि डीएसपी पांवटा रमाकांत ठाकुर ने छात्राओं को साइबर क्राइम, महिला उत्पीड़न, पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न नियमों और कानून की जानकारी दी।
डीएसपी ने कहा कि युवा संभलकर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करें। इससे काफी अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अराजक तत्व यदि आपके रास्ते के बाधक हैं तो पुलिस आपके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि छात्राएं किसी की भी गलत हरकत का तुरंत विरोध करें। परिवार व पुलिस के समक्ष अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं को जरूर सांझा करें।
विज्ञापन

मंच का संचालन शिक्षक राधेश्याम शर्मा ने किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या पूनम खंतवाल, शिक्षिका प्रतिभा पांडे, अधीक्षक कामराज चौहान, प्रतिभा पांडे, शीतल शर्मा, सुनीता शर्मा, रेखा शर्मा व जेपी तोमर समेत स्कूल स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
---
छात्राओं के सवाल और डीएसपी के जवाब
1. प्रिया -: महिलाओं को कपड़ों की वजह से ट्रोल किया जाता है, ऐसी विकृत सोच क्यूं पनप रही है?
डीएसपी -: समाज को सोच बदलने की जरूरत है। देश जैसे ही विकासशीलता से विकसित होने की ओर बढे़गा, लोगों के सोचने का नजरिया भी बदलेगा।
2. साक्षी-: विवाह समारोह या रास्ते में कोई परेशान करे तो कहां शिकायत करें?
डीएसपी- : ऐसी घटनाओं पर चुप न रहें, तुरंत विरोध करें और पुलिस की मदद लें।
3. आशी-: आपकी तरह पुलिस अधिकारी कैसे बनेें?
डीएसपी -: सीखने की लालसा रखें। लक्ष्य निर्धारित करें। एकाग्र होकर खूब मेहनत करें। लक्ष्य पूरा न होने तक चैन से न बैठें।
4. चांदनी -: बस और रिक्शा में कोई परेशान करे तो क्या करें?
डीएसपी -: कोई बुरी नजर रखता है या गलत हरकत करता है तो तुरंत विरोध करें। चुप न बैठे।
5. रेखा शर्मा (शिक्षिका)-: शहर में जाम और चोरियों की वारदात बढ़ रही है, कैसे अंकुश लगेगा?
डीएसपी -: जाम और चोरियों से निपटने के लिए पुलिस हर संभव प्रयत्न कर रही है। पुलिस कर्मी रात-दिन ड्यूटी दे रहे हैं। सख्त कार्रवाई भी जारी है।

आशी अत्री।- फोटो : NAHAN

कन्या स्कूल पांवटा में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को संबोधित करते डीएसपी रमाक- फोटो : NAHAN

कन्या स्कूल पांवटा में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के दौरान डीएसपी से सवाल पूछती एक छात्रा। संवा?- फोटो : NAHAN

कन्या स्कूल पांवटा में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मौजूद छ?- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें