फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पुलिस ने 147 वाहनों के चालान पर वसूला 2.32 लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गुरु की नगरी पांवटा साहिब में बढ़ते सड़क हादसों और ओवर स्पीड पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस ने विशेष अभियान चला रखा है। अभियान के तहत पुलिस स्पीडोमीटर की सहायता से वाहनों की रफ्तार पर नजर रखे हुए हैं। सप्ताह भर से चल रहे इस अभियान में अब तक तेज रफ्तार वाले 147 वाहनों के चालान कर 2.32 लाख जुर्माना राशि वसूली जा चुकी है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से फिर हादसों का ग्राफ बढ़ने लगा है। अधिकतर हादसों में जान गंवाने वाले तेज रफ्तार या नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया वाहनों का ग्राफ अधिक पाया जा रहा है।
लिहाजा स्थानीय डीएसपी रमाकांत ठाकुर के निर्देश पर पांवटा साहिब, माजरा व पुरुवाला पुलिस ने अभियान शुरू किया है। खास कर एनएच-07 और 707 पर स्पीडोमीटर से तेज रफ्तार वाहनों पर नजर रखी जा रही है। तय गति सीमा से अधिक वाहन दौड़ाने वाले वाहन चालकों के चालान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने कहा कि कि तेज रफ्तार व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि बढ़ते सड़क हादसों पर रोकथाम लगाई जा सके। इसके मद्देनजर विशेष अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें