फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन पीजी कॉलेज ने आंजभोज को चटाई धूल

विज्ञापन
नाहन में वॉलीबाल मैच के दौरान शॉट खेलने के बाद बॉल पर नजरें गढ़ाए खिलाड़ी। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नाहन में मंगलवार को दो दिवसीय तीसरी सिरमौर प्रीमियर वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। केयर स्पोर्ट्स, सोशल एंड कल्चरल सोसायटी जिला सिरमौर की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का पहला मैच नाहन पीजी कॉलेज और आंजभोज के बीच खेला गया। इसमें नाहन पीजी कॉलेज ने 2-1 के अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

दूसरे मैच में नीली वर्दी आईटीआई ने कोटला मोलर को 2-1 से पराजित किया। तीसरा मैच वी केयर वी और पीजी कॉलेज नाहन के बीच खेला गया। इसमें वी केयर वी ने 2-1 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में रैफरी की भूमिका सतीश पुंडीर, अनिल व हिमांशु और स्कोरर की भूमिका अरुण ने निभाई।
इस अवसर पर प्रधान संजीव सोलंकी, महासचिव विक्रांत ठाकुर, कोषाध्यक्ष पंकज भटनागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिलाष शर्मा, मोहम्मद इकराम, उपाध्यक्ष नाहिद अली आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें