पांवटा साहिब। उपमंडल पांवटा साहिब के मिश्रवाला में माजरा पुलिस टीम ने 3.336 किलोग्राम भुक्की के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात पुलिस टीम गश्त के दौरान पुरुवाला के पास मौजूद थी।
इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि मिश्रवाला में एक व्यक्ति अपने ट्रक नंबर एचआर 45बी-4759 में भुक्की लेकर मुंबई से आ रहा है, जो एनएच 07 पर जोहड़ों में खड़ा है। लिहाजा, टीम जोहड़ों पहुंचीं और खडे़ ट्रक की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान व्यक्ति के कब्जे से पुलिस ने 3.366 किलोग्राम भुक्की बरामद की। शनिवार को आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे सोमवार तक तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली। डीएसपी बीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।