फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1,723 नशीले कैप्सूल के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। सिरमौर पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा (एसआईयू) की टीम ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं के 1,723 कैप्सूल समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर माजरा थाना के तहत पड़ने वाले एनएच -07 पर सूरजपुर गांव में सिरमौर पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा टीम ने नाका लगाया।
विज्ञापन

यहां ढाबे के पास खड़े बाइक सवार फिरोज आलम निवासी ग्राम करौंदी तहसील बेहट, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश की तलाशी ली गई। इस दौरान व्यक्ति के पास से प्रतिबंधित कैप्सूल के 12 डिब्बे बरामद हुए। इनमें 1,723 कैप्सूल थे।
इस बारे में कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर आरोपी गिरफ्तार किया गया। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें