फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी भूस्खलन से एनएच-707 हेवना में घंटों रहा अवरुद्ध, एंबुलेंस भी फंसी

विज्ञापन
पांवटा-शिलाई एनएच पर हेवणा के पास भूस्खलन से बंद मार्ग से गुजरते लोग। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
सतौन (सिरमौर)। नेशनल हाईवे-707 पांवटा साहिब-शिलाई शनिवार दोपहर एक बजे हेवना के समीप भारी भूस्खलन होने की वजह से अवरुद्ध हो गया। इस बीच एक एंबुलेंस भी यहां फंस गई। ऐसे में मरीज को उठाकर सड़क के दूसरे छोर पर पहुंचाकर दूसरी एंबुलेंस की मदद से अस्पताल तक पहुंचाया गया। कई घंटों बाद भी मार्ग को यातायात के लिए बहाल नहीं किया जा सका था। अधिकारियों ने देर रात तक सड़क बहाली की उम्मीद जताई। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दरअसल, सड़क खोलने को लेकर भी विभाग को खासी मशक्कत करनी पड़ी। हेवना क्षेत्र के ग्रामीणों ने मलबा उनकी जमीन में फेंकने पर एतराज जताया। लिहाजा विभाग को मलबा डंपरों के माध्यम से डंपिंग साइट तक ले जाना पड़ा। इसके चलते मार्ग को बहाल करने में काफी समय लग गया। ग्रामीण इस बीच मौके पर ही डटे रहे। लिहाजा, पुलिस को भी मौके पर आना पड़ा।
घंटों मार्ग अवरुद्ध होने के चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। लोग सड़क के एक छोर से दूसरे छोर तक दो से तीन किलोमीटर पैदल चल कर पहुंचे। इस बीच 108 एंबुलेंस भी फंसी रही। इसमें सर्पदंश के मरीज को शिलाई से पांवटा लाया जा रहा था। ऐसे में मरीज को कुछ लोगों ने उठाकर दूसरे छोर तक पहुंचाया। इसके बाद दूसरी एंबुलेंस की सहायता से मरीज को पांवटा अस्पताल पहुंचाना पड़ा।
विज्ञापन

पुरुवाला पुलिस थाना के प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि कार्य कर रही कंपनी को मलबे को डंपिंग साइट पर फेंकने को कहा गया है। एनएच के प्रोजेक्ट प्रबंधक विवेक पांचाल ने बताया कि हेवना के समीप भारी भूस्खलन हुआ है। दोनों ओर से मशीनों को सड़क खोलने के कार्य में लगाया गया है। डंपरों की मदद से मलबे को डंपिंग साइट में ले जाया जा रहा है, जो काफी दूरी पर है। सड़क बहाल करने में समय लगेगा।

पांवटा-शिलाई एनएच पर हेवणा में सड़क बंद होने से लगी वाहनों की कतारें, पैदल जाते लोग। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें