ददाहू (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू के खेल मैदान में चल रही अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान रविवार को एथलेटिक्स, हैंडबाल, बास्केटबाल और टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की गई।
हैंडबॉल स्पर्धा में गोरखूवाला स्कूल पहले और फागू स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। बास्केटबाल स्पर्धा में जीएनएमपीएस पांवटा पहले और जामनीवाला स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। टेबल टेनिस में नघेता स्कूल और कोटरी ब्यास स्कूल ने क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर जीत दर्ज की।
सौ मीटर दौड़ में पांवटा स्कूल की मोनिका, जीएनएमपीएस पंावटा स्कूल की सुप्रीत व स्कॉलरहोम स्कूल पांवटा की सोनाक्षी, 1500 मीटर दौड़ में लानापालर स्कूल की महक, जीएनएमपीएस पांवटा स्कूल की वंशिका छैत्री और लानापालर स्कूल की तनिशा विजेता रही।
इसके अलावा 3000 मीटर दौड़ में लानापालर स्कूल की तनिशा, जीएनएमपीएस पांवटा स्कूल की वंशिका गुप्ता व लानापालर स्कूल की सरिता ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की।
शॉटपुट में जामनीवाला स्कूल की साक्षी और लंबी कूद में सानियो दीदग की प्रीति और जामनीवाला स्कूल की स्नेहा क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।