फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: लापता नाबालिग यूपी के लखीमपुर खीरी से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के अमरकोट क्षेत्र से सप्ताहभर पहले लापता हुई एक प्रवासी नाबालिग को पुलिस ने बरामद कर लिया है। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस में नाबालिग के लापता होने की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने बीते शनिवार को लापता नाबालिग को यूपी के लखीमपुर खीरी से बरामद कर लिया।
विज्ञापन

बता दें कि उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली महिला ने 22 दिसंबर को पुलिस में अपनी नाबालिग बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस जांच टीम ने लोकेशन व तकनीकी इनपुट के माध्यम से शनिवार को लापता नाबालिग को यूपी के लखीमपुर खीरी से बरामद कर लिया। बयान दर्ज करने पर नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से लखीमपुर चली गई थी। इसके बाद पुुलिस ने उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया। डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें