फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: फिर मिले पीलिया के आधा दर्जन मामले, 7 अस्पताल में उपचाराधीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र के सराहां और इसके आसपास के क्षेत्रों में पीलिया के मामले बढ़ने लगे हैं। दो दिनों के भीतर सोमवार तक सिविल अस्पताल सराहां में पीलिया के आधा दर्जन नए मामले सामने आए। इनमें से तीन मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया। जबकि, शेष तीन को ओपीडी से उपचार देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

इससे पहले अस्पताल में शनिवार तक पीलिया के 20 मामले सामने आए थे। इसमें से आठ मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया था, जिसमें से ठीक होने के बाद चार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वर्तमान में पीलिया से ग्रस्त 7 रोगी अस्पताल में भर्ती हैं। सराहां अस्पताल में अब तक पीलिया के 26 मामले सामने आ चुके हैं।
दूसरी तरफ पीलिया के बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग व जलशक्ति विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि सराहां व आसपास के जिन क्षेत्रों में पीलिया के ज्यादा मामले आए हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों के पेयजल स्रोतों का निरीक्षण किया जाएगा। जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता संजय मोकटा ने कहा कि विभाग सभी पेयजल स्रोत टैंक का निरीक्षण इस दिशा में उचित कदम उठाएगा।
विज्ञापन

वहीं बीएमओ पच्छाद डॉ. संदीप शर्मा ने कहा कि पिछले दो दिनों में पीलिया के आधा दर्जन के करीब नए मामले आए हैं। इनमें से तीन अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने कहा कि पीलिया रोग की रोकथाम को लेकर विभाग प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें