फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पच्छाद में बढ़ते पीलिया के मामलों को लेकर जल शक्ति विभाग हुआ अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र में बढ़ते पीलिया के मामलों के दृष्टिगत जलशक्ति विभाग भी अलर्ट हो गया है। विभाग ने सभी कर्मचारियों को पीलिया रोग की रोकथाम के मद्देनजर उचित दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता संजय मोकटा की अध्यक्षता में सराहां में आयोजित बैठक में सभी कनिष्ठ अभियंताओं को निर्देश जारी किए गए कि टैंकों की साफ-सफाई के बाद ही पेयजल की आपूर्ति की जाए। बता दें कि रविवार तक पच्छाद के विभिन्न क्षेत्रों से 36 पीलिया के मामले सामने आ चुके थे। हालांकि सोमवार को सिविल अस्पताल सराहां में पीलिया का कोई मामला नहीं आया।
विज्ञापन

सहायक अभियंता सराहां संजय मोकटा ने बताया कि जलशक्ति विभाग व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमों के माध्यम से अधिकतर पेयजल टैंकों का निरीक्षण किया जा चुका है। जिन टैंकों में पानी गंदा था है, उन टैंकों व पेयजल स्रोतों की सफाई कर दी गई है। उन्होंने कहा कि विभाग के सभी कर्मचारियों को हिदायत दी गई है कि साफ पानी ही लोगों को मुहैया करवाया जाए।
उधर बीएमओ पच्छाद डॉ. संदीप शर्मा ने कहा कि सोमवार को अस्पताल में कोई भी पीलिया का नया मामला नहीं आया। कहा कि शीघ्र ही क्षेत्र को पीलिया रोग मुक्त कर दिया जाएगा। उन्होंने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि पानी उबालकर ही पीयें। साथ ही खाने पीने की वस्तुओं को भी ढक कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें