फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रोहडू जाना मेरी आमिए... , सिरमौरी गीत पर जमकर नाची छात्राएं

विज्ञापन
आदर्श कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवचा साहिब के वार्षिक समारोह के दौरान प्रस्तुति द? - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर समारोह को यादगार बना दिया।
विज्ञापन

स्कूली छात्राओं ने रोहडू जाना मेरी आमिए.., पहाड़ी गीत पर जमकर नाटी लगाई। वहीं पंजाबी भंगड़ा, राजस्थानी लोकनृत्य, डांडिया और गढ़वाली गानों पर भी बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं ने शरारा गीत.., ढोल बाजे नगाड़े संग ढोल बाजे.., गीत पर नृत्य किया।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा के निदेशक डॉ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को 21,000 रुपये की राशि भी प्रदान की। स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य डॉ. दीर्घायु प्रसाद ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उद्यमी नरेंद्र पाल सिंह सहोता, तारुवाला स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. प्रेमपाल ठाकुर, व्यापार मंडल प्रधान अनिंद्र सिंह नोटी, एसएमसी अध्यक्ष इंदर सिंह राणा और पूनम खंतवाल आदि मौजूद रहे।
----बाक्स
अग्रणी रहने वाली ये छात्राएं हुईं पुरस्कृत
शिक्षा, खेलकूद समेत विभिन्न गतिविधियों में अग्रणी रहीं छात्राओं में जैनब बानों, पिंकी, कविता, नूप्रिया, सोनिया मांटा, तेजस्वी शर्मा, सुमित्रा, प्रिया, मानसी, नेहालता, शीतल, पलक, अदिति, प्रिति, अबिदा, आकृति, आंचल शर्मा, यश्मित कौर, स्नेहा, प्रिया देवी, कुसुम शर्मा, मंतशा खातून, अंशिका, शिवांशी, नैंसी, लिपाक्षी, रितिका, हर्षप्रीत कौर, कामिनी, आयूूषी, विनता, मोनिका, दिव्यराज, तमन्ना शर्मा, ममता तोमर, वसुंधरा भारद्वाज, तमन्ना चौहान, प्रिया, विशाखा कुमारी, आरती सैनी, शीतल, वंदना, सलोनी, कुमारी सलोनी, लक्ष्मी राणा, कामिनी, राधिका, ज्योति चौधरी, तृप्ती चौहान, सुहाना प्रवीण, पायल कपूर, मधू, मुस्कान शर्मा, पायल, मीनू शर्मा, संजना, विशाखा, प्रिया, ऋतिका, स्नेहा, नेहा चौहान, शाजां और रोशनी को पुरस्कृत किया गया।

पांवटा साहिब की आदर्श कन्या पाठशाला के वार्षिक समारोह में मौजूद छात्राएं। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें