रेणुकाजी के कुश्ती मैदान में चल रहे अंतिम मुकाबले में जीत के लिए संघर्ष कर रहे पहलवान। संवाद
- फोटो : NAHAN
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में हुए दंगल (कुश्ती) का खिताब करनाल के गोगी पहलवान के नाम रहा। दंगल के अंतिम मुकाबले में गोगी पहलवान ने चंडीगढ़ के पहलवान अमित को धूल चटाकर माली का खिताब जीता।
शुक्रवार को हुए दंगल में पहलवानों की 66 जोड़ियों ने हिस्सा लिया। विजेता पहलवान को 51,000 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। जबकि उपविजेता पहलवान को 31,000 रुपये समेत ट्रॉफी प्रदान की गई।
बता दें कि रेणुका जी में चल रहे अंतरराष्ट्रीय मेले का मुख्य आकर्षण दंगल स्पर्धा ही रहती है। इसमें भाग लेने के लिए विभिन्न राज्यों से पहलवान यहां आते हैं। शनिवार को महिला कुश्ती का आयोजन होगा। इससे पूर्व दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ मेला अधिकारी व तहसीलदार ददाहू राजेंद्र ठाकुर ने किया। समापन मौके पर उन्होंने विजेता-उपविजेताओं को पुरस्कृत करते हुए जीत की बधाई दी।