फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाके के दौरान पिकअप से खैर के 45 नग किए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भगानी वन परिक्षेत्र के माजरी में वन विभाग की टीम ने नाके के दौरान बिना अनुमति काटे खैर के पेड़ की लकड़ी ले जाते हुए एक पिकअप को जब्त किया है। वाहन से खैर लकड़ी के 45 नग बरामद (1.7 घन मीटर) किए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रात के अंधेरे में बिना परमिट खैर के मोछे ले जा रही पिकअप को वन विभाग की ओर से पकड़ा गया। भगानी वन परिक्षेत्र के माजरी क्षेत्र में वन विभाग की टीम गश्त पर थी। इस दौरान गश्त टीम को खैर की लकड़ी अवैध रूप से ले जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर लगाए गए नाके पर सुबह के समय पिकअप को रोका गया। तलाशी लेने पर पिकअप में खैर की लकड़ी लोड पाई गई।
पिकअप को चालक समेत माजरी वनखंड कार्यालय में लाया गया है। मोछों का नाप लिए जाने पर 45 नग लकड़ी का आयतन लगभग 1.7 घनमीटर पाया गया। डीएफओ पांवटा साहिब कुनाल अंग्रीश ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आगामी कार्रवाई तथ्यों के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें