फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: खड्ड से क्षत-विक्षत हालत में मिला व्यक्ति का शव, सिर धड़ से अलग

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल राजगढ़ की ग्राम पंचायत सैर जगास के घील पबियाना खड्ड से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद किया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामले की संजीदगी को देखते हुए जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विनोद कुमार नामक व्यक्ति ने शनिवार दोपहर को पंचायत प्रधान को इस बारे में सूचना दी। इसके बाद पंचायत प्रधान रण देव सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि खड्ड में किसी व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि 55 से 60 वर्षीय व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा है।
प्रारंभिक जांच में पाया गया कि शव काफी पुराना है और मृतक का सिर धड़ से अलग है। जंगली जानवरों ने भी शव को नोंचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

डीएसपी राजगढ़ अरुण मोदी ने पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में शव काफी पुराना है। ऐसे में जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें