फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: 1500 मीटर की दौड़ में अबरार अली और कुलदीप कौर प्रथम

विज्ञापन
सिरमौर के पुरुवाला में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की दौड़ स्पर्धा में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संव? - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरूवाला में वार्षिक खेलकूद और पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के चारों सदनों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। खेलकूद प्रतियोगिता की 1500 मीटर दौड़ में अबरार अली ने प्रथम, वरियाम ने दूसरा और इरशाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं के वर्ग में कुलदीप कौर प्रथम, सिमरन कौर दूसरे और मनप्रीत तीसरे स्थान पर रहीं। जबकि छात्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ में साहिल प्रथम, कोशर दूसरे और अजय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्राओं के वर्ग में श्यामा प्रथम, सुदीक्षा ने दूसरा और पूनम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रधानाचार्य राजीव शर्मा और उप प्रधानाचार्य दया राम ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को खेलकूद के लाभ बताए और जिंदगी में अनुशासन का पालन करने का आह्वान किया। विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने इस अवसर अलग-अलग प्रस्तुति दीं। प्रधानाचार्य राजीव शर्मा व उप प्रधानाचार्य दया राम ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
इस मौके पर खेलकूद प्रतियोगिता के प्रभारी मुनीश पंवार, वरिष्ठ प्राध्यापक धनवीर सिंह, केसर, नीरज, अंजना, महेश कुमार, विशाल कुमार, अनिता, सोनिया, प्रभा, शिल्पा, चमेल सिंह, यशपाल सिंह, सुरजीत सिंह, पवन कुमार, अनिता व सरबजीत कौर समेत स्कूल स्टॉफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें