नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शनिवार सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान प्रक्रिया होगी। जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों नाहन, पांवटा साहिब, पच्छाद, रेणुका जी और शिलाई में कुल 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज जिले के कुल 3,94,354 मतदाता ईवीएम में कैद करेंगे। इसमें 2,05,575 पुरुष और 1,88,774 महिला मतदाता शामिल हैं।
जबकि पहली बार 5 थर्ड जेंडर मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नाहन विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 84,545 मतदाता हैं। पांवटा साहिब में 84,160, पच्छाद में 76,395, शिलाई में 75,653 और रेणुका जी में 73,600 मतदाता लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी आहुति डालेंगे।
नाहन विधानसभा क्षेत्र
दल प्रत्याशी
भाजपा डॉ. राजीव बिंदल
कांग्रेस अजय सोलंकी
आप सुनील शर्मा
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी सलेंद्र सिंह
बीएसपी अयोध्या प्रसाद
आजाद रमजान
.......
पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र
भाजपा सुखराम चौधरी
कांग्रेस किरनेश जंग
आप मनीष ठाकुर
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी अश्वनी वर्मा
बसपा सीमा देवी
आजाद रोशन लाल शास्त्री
आजाद मनीष तोमर
आजाद सुनील चौधरी
आजाद रामेश्वर शर्मा
.........
पच्छाद विधानसभा क्षेत्र
भाजपा रीना कश्यप
कांग्रेस दयाल प्यारी
आजाद गंगूराम मुसाफिर
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी सुशील भृगु
आप अजय सिंह
सीपीआईएम आशीष कुमार
.....
श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र
भाजपा नारायण सिंह
कांग्रेस विनय कुमार
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी जगमोहन सिंह
आप रामकृष्ण
.....
शिलाई विधानसभा क्षेत्र
भाजपा बलदेव सिंह तोमर
कांग्रेस हर्षवर्धन चौहान
आप नाथूराम चौहान
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी सुरेश शर्मा