सिरमौर कबड्डी संघ के चुनाव शिलाई में 3 अगस्त को
शिलाई के ग्राम पंचायत घर परिसर में सुबह 11 बजे से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई/पांवटा साहिब(सिरमौर)। जिला सिरमौर कबड्डी संघ के चुनाव 3 अगस्त, 2025 को शिलाई के पंचायत घर परिसर में सुबह 11 बजे से शुरू होंगे। इस चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष व ईमानदारी से करवाने के लिए जिला कबड्डी संघ ने हिमाचल कबड्डी संघ व जिला खेल अधिकारी कार्यालय से पर्यवेक्षक प्रतिनियुक्ति करने के बारे में पत्र लिख उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
सिरमौर कबड्डी संघ के महासचिव जीएस नेगी ने सभी खेल प्रेमियों व सक्रिय सदस्यों से आग्रह किया है कि इस चुनाव बैठक में क्षेत्रवाद, राजनीतिवाद व व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर आगे आएं। कबड्डी खेल के उत्थान के लिए बढ़-चढ़ कर भाग लें।
महासचिव जीएस नेगी ने आह्वान किया है कि इस मौके पर सिरमौर कबड्डी संघ के सभी पदाधिकारी और सक्रिय सदस्य अवश्य उपस्थित रहें।
संवाद