फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ शिरगुल देवता मेला आरंभ

Wed, 13 Apr 2016 07:34 PM IST
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। जिला स्तरीय शिरगुल देवता बैसाखी मेला राजगढ़ शिरगुल देवता की पारंपरिक पूजा-अर्चना के बाद हुआ प्रारंभ हुआ। तीन दिवसीय इस मेले का शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया ने शिरगुल मंदिर में देवता की पूजा-अर्चना की रस्म के बाद प्रात: किया। उन्होंने देवता की पालकी को भी रवाना किया।

उसके बाद देवता की पालकी पुराने बस अड्डे से हाब्बन रोड होते हुए नेहरू मैदान तक पहुंची। इस दौरान लोगों ने देवता की पालकी का बाजार में जगह-जगह पर फूल व पैसा चढ़ाकर स्वागत किया। नेहरू मैदान में देवता की पालकी को मंच पर ले जाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने शिरगुल महाराज की जय के नारे लगाए। उसके बाद बाजार होकर पालकी वापस मंदिर तक ले जाई गई। तीन दिवसीय इस मेले का समापन आगामी 15 अप्रैल को होगा जिसके मुख्य अतिथि योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर होंगे। मंदिर में पूजा अर्चना करने सबसे पहले पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप, भाजपा के प्रांतीय महासचिव चंद्रमोहन ठाकुर अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। उन्होंने बाद में मंदिर परिसर में मुख्य अतिथि उपायुक्त का स्वागत भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान नगर पंचायत राजगढ़ के अध्यक्ष सतीश कुमार, मेला समिति के सदस्य संजीव शर्मा, सुरतसिंह, अरुण चौहान, नवीन शर्मा, विवेक शर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्षा बिमला कश्यप, पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश ठाकुर, नव मनोनीत सदस्य विक्रम ठाकुर, व्यापार मंडल के प्रधान अजय चौहान, गोपाल कृष्ण, आशा प्रकाश, अमन ठाकुर, रतन कश्यप, नीरज चौधरी, जिला परिषद की उपाध्यक्षा परीक्षा चौहान, डीपीआरओ बीआर चौहान तहसीलदार कपिल तोमर, थाना प्रभारी मोहर सिंह सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
-----------------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें