शिलाई भाजपा मंडल ने सतौन में चलाया हस्ताक्षर अभियान
बलदेव तोमर बोले बदले की भावना से कार्य कर रही सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर)। शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सतौन में खोले गए सरकारी संस्थानों को बंद करने के विरोध भाजपा मंडल ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस मौके पर पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने कहा कि पूर्व सरकार ने जनहित में सतौन को एक दर्जन पंचायतों का केंद्र बिंदु मानकर उप-तहसील और डिग्री कॉलेज खोला गया था। इसे वर्तमान कांग्रेस की सरकार बदले की भावना के तहत बंद कर रही हैं।
इसके अलावा डिग्री कॉलेज भी बंद करने जा रही है। प्रदेश सरकार का यह निर्णय जनविरोधी है। अभी भाजपा ने हस्ताक्षर अभियान चलाया है, जरूरत पड़ी तो भाजपा आमजन की आवाज को लेकर सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर कुलदीप शर्मा, सतीश शर्मा, पूर्ण ठाकुर,अत्तर सिंह राजेंद्र नेगी, मदन सिंह, सुनील कपूर, चंद्रमोहन के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।
-राजपाल/चंद्र