फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित सृष्टि शर्मा का हुआ भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन




प्रेमनगर स्कूल में दिए उपहार और अभिभावकों ने की कार्यों की सराहना

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/सराहां (सिरमौर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रेमनगर में राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त अध्यापिका सृष्टि शर्मा का विद्यालय में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत हुआ। स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में शिक्षिका के पिता राकेश शर्मा विशेष रूप से शामिल रहे।
इस मौके पर शिक्षकों, पंचायत प्रतिनिधियों और अभिभावकों ने सृष्टि शर्मा के कार्यों की सराहना की और उनको राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलने पर बधाई दी। सृष्टि शर्मा ने भी इस कार्य के लिए अपने साथी शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग को जरिया बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों ने नाटी डालकर खूब समां बांधा। कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रधान सादना घाट कृष्णा देवी, पंचायत सदस्य दयावंती, एसएमसी अध्यक्ष मंजू बाला, माध्यमिक पाठशाला के प्रभारी भविद्र सिंह, अध्यापिका अंशु, मोहनलाल, रंजना देवी, मनीषा देवी समेत भारी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। इस मौके पर पाठशाला की ओर से जहां सृष्टि शर्मा को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। वहीं, विद्यालय के बच्चों द्वारा अध्यापिका को उपहार स्वरूप पैन, ग्रीटिंग कार्ड भेंट किए गए ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें