सालवाला, शिवपुर, दुगाना में श्री कृष्णायन अखंड पाठ और भजन कीर्तन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नवरात्र पर्व पर पांवटा साहिब और शिलाई के विभिन्न क्षेत्रों में श्री कृष्णायन अखंड पाठ का आयोजन होने जा रहा है। इसमें सालवाला, शिवपुर और दुगाना में पाठ होगा। इस दौरान पाठ के बाद भजन कीर्तन भी होगा।
अर्पणा शर्मा, आशा और सीमा ने बताया कि गुरुदेव की आज्ञा और आशीर्वाद से श्री कृष्णायन अखंड पाठ को विभिन्न स्थलों पर आयोजन की सहमति मिली है। इसमें नवरात्र में रविवार, 11 अक्तूबर को प्रथम पाठ सालवाला में कांडों निवासी तोताराम शर्मा, नारायणी देवी, पुत्र सुदेश शर्मा व राजेश शर्मा के घर पर होगा। अखंड पाठ सुबह 5 बजे प्रारंभ होगा। इस दौरान भजन-कीर्तन भी होगा। नवरात्र का दूसरा पाठ मंगलवार, 13 अक्तूबर को सुशील शर्मा, सविता शर्मा, पुत्र स्वस्तिक शर्मा कमरऊ निवासी के पांवटा साहिब ग्राम शिवपुर में होगा।
नवरात्र का तीसरा पाठ वीरवार, 15 अक्तूबर को ज़िरकपुर चंडीगढ़ में उमा राठौर, पुत्र करणवीर राठौर, सुलेखा राठौर के घर पर होगा। वहीं, नवरात्र का चौथा पाठ गिरिपार के ग्राम दुगाना निवासी रामभज शर्मा, अतरो देवी, पुत्र विनोद शर्मा व राजीव शर्मा के घर पर शनिवार, 17 अक्तूबर को होना तय हुआ है। संवाद
शाम के समय मुख्य बाजार में चौपहिया वाहन चलने से जाम की स्थिति बन रही है। संवाद