इटानगर में राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने के बाहिमाचल के खिलाड़ी व अन्य
राजगढ़ (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पबियाना के शौर्य पंवर ने अंडर-17 ताइक्वांडो के 73 किलोग्राम भार वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया। शौर्य ने हिमाचल प्रदेश की ताइक्वांडो टीम में अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में राष्ट्रीय स्कूली खेलों में भाग लिया और कांस्य पदक हासिल किया। इसमें हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से 26 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
दल की मुखिया कमलेश ठाकुर प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा पबियाना ने बताया कि टीम के कोच होशियार सिंह चम्बोह हमीरपुर, मैनेजर सुभाष चौहान कोटीघाट शिमला, सहायक कोच कैलाश भलुनी रामपुर शिमला एवं छात्राओं के कोच आदर्श कुमार कोटला बांगी सिरमौर, मैनेजर अमरा देवी मेहन्दो बाग शामिल रहे। शौर्य पंवर के अतिरिक्त छात्रा वर्ग में 55 किलोभार वर्ग में चहक बहेती पुत्री गौरव बहेती बद्दी सोलन, और 35 किलो भार वर्ग में अवनि शर्मा पुत्री अरविंद कुमार बद्दी सोलन ने भी कांस्य पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर एडीपीओ संतोष चौहान व सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा तिलक बिजलवान ने विजेता खिलाड़ियों बधाई दी।