फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचालकों की कमी से जूझ रहे निगम को मिलेगी राहत

Thu, 19 Nov 2015 07:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से परिचालकों की कमी से जूझ रहे हिमाचल पथ परिवहन निगम को अब राहत मिलेगी। हाईकोर्ट के दिशा निर्देशानुसार जिला में करीब 400 युवाओं को ढाई माह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे जहां लंबे समय से लगातार ड्यूटी दे रहे परिचालकों को छुट्टी मिल सकेगी वहीं निगम में परिचालकों की कमी को भी पूरा किया जा सकेगा।
विज्ञापन

 
विभाग के अनुसार जिन युवाओं ने पूर्व में परिचालक पद के लिए आवेदन किया था। उन्हें हाईकोर्ट ने राहत देते हुए इन्हें ढाई माह का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं। जिसके अनुसार प्रदेश भर में इन अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला में 16 अक्तूबर से पहले बैच में 50 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन्हें ढाई माह का प्रशिक्षण देने के बाद प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

उसके बाद अगले बैच में 50 अभ्यर्थियों को फिर प्रशिक्षण के लिए चुना जाएगा। इस तरह 8 बैचों में करीब 400 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान इन्हें सरकार की ओर से 120 रुपए प्रतिदिन एवं 15 रुपये ओवरटाइम के हिसाब से मानदेय भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


नए रूटों पर बसों के चलने की बढ़ी संभावनाएं
जिला में परिचालकों के लिए बैच वाइज दिए जा रहे ढाई माह के प्रशिक्षण से उन नए रूटों पर भी निगम की बसें चलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं जिन पर परिचालकों की कमी से बसों को नहीं भेजा जा रहा था। अब विभाग के अनुसार हर रूटों पर निगम की बसें भेजने के प्रयास किए जाएंगे।

अब वर्कशाप में खड़ी नहीं रहेंगी बसें
पिछले कुछ माह से नई बसों के आने से परिचालक न होने के कारण कुछ बसें वर्कशाप में धूल फांक रही थीं। लेकिन अब परिचालकों को दिए जा रहे प्रशिक्षण के चलते उन बसों को भी विभिन्न रूटों पर भेजा जाएगा।

हाईकोर्ट के दिशा निर्देशानुसार जिला सिरमौर में 400 के करीब युवाओं को बैच वाइज ढाई-ढाई माह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले बैच में 50 युवाओं को लिया गया है। प्रशिक्षण के बाद उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

संजीव बिष्ट, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें