फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा चौक में अवैध ढंग से सजी दुकानों को हटाया

Mon, 01 Feb 2016 07:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
विज्ञापन
विज्ञापन
 शहर के मध्य स्थित मुख्य बाजार बड़ा चौक में प्रत्येक सोमवार को सजने वाली दर्जनों दुकानों पर नगर परिषद नाहन की ओर से सुबह अचानक कार्रवाई की गई। कार्रवाई नप के ईओ एसएस नेगी के निर्देशों पर शहर के सफाई निरीक्षक अजय गर्ग की टीम ने किया। दुकानों को मौके से हटाया गया। साथ ही जिन दुकानदारों ने विरोध किया उनका सामना विभागीय कार्रवाई के चलते उठवाया गया।
विज्ञापन



नप का तर्क है कि लंबे समय से बाजार बड़ा चौक में कुछ दुकानदार सोमवार को रेहड़ी तथा हाट बाजार लगाकर जमीन पर अतिक्रमण कर रहे हैं। इसके कारण बाजार से गुजरने वाले आम लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
इस बीच रेहड़ी दुकानदारों ने इसकी शिकायत उपायुक्त बीसी बडालिया से की। शिकायत करने वालों में सोनू सिंह, सोहन सिंह, जगतार सिंह, गुंदर सिंह, बाबा सिंह व दीपक सिंह आदि ने बताया कि नप ने बेरोजगारों से उनका रोजगार छीना है। वह बड़ा चौक में सोमवार को छोटी दुकानें लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। उक्त लोगों ने डीसी से गुहार लगाते हुए कहा कि उन्हें सोमवार को बड़ा चौक में दुकानें लगाने की इजाजत दी जाए।
विज्ञापन



उधर एक अन्य कार्रवाई में सफाई निरीक्षक की टीम ने पक्का टैंक तालाब के किनारे बनी पुरानी सराय में लंबे समय से काबिज अवैध कब्जे को भी छुड़वा लिया। बाद में सराय को खाली कर उसे अपने कब्जे में ले लिया। सफाई निरीक्षक अजय गर्ग ने बताया कि सराय में गंदगी फैलाई जा रही थी जिस कारण गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया था। उन्होंने बताया कि नप किसी भी सूरत में शहर के भीतर गंदगी फैलाने वालों को तथा अवैध अतिक्रमण करने वालों को नहीं बख्शेगी। ऐसे लोगों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कार्रवाई के दौरान बड़े चौक में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
बाक्स....
आम लोगों की सुविधा के लिए कार्रवाई
बड़ा चौक में होने वाले अतिक्रमण को सोमवार को हटाया गया है। साथ ही पक्का टैंक में मौजूद एक पुरानी सराय पर से भी किए गए कब्जे को हटाया गया है। कार्रवाई आम लोगों की सुरक्षा व सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है।
विज्ञापन

                        - एसएस नेगी, ईओ नप
नाहन
-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें