फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कबड्डी में कुलग को हराकर शिमला अगले दौर में

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहराधार(सिरमौर)। नौहराधार में आयोजित गलियों शिरगुल देवता मेले में खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं में कबड्डी और वॉलीबाल मुकाबलों को देखने के लिए दर्शकों का अच्छा खासा हुजूम उमड़ा।
विज्ञापन

पहले दिन कबड्डी प्रतियोगिता के मुकाबले में शिमला जिला की टीम ने कुलग को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं वॉलीबाल प्रतियोगिता में तीन मुकाबले खेले गए। पहला मैच डीएवी नौहराधार और कफराड़ी के बीच खेला गया। इसमें डीएवी नौहराधार ने 2-1 से जीत दर्ज की। इसके बाद हुए मुकाबले में नौहराधार की टीम ने बोगधार को 2-0 से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में शावगा ने नौहराधार-2 को 2-1 से हराकर अगले चरण में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें