फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शिलाई में भाजपा ने सेवा संकल्प अभियान का किया शुभारंभ

विज्ञापन
सतौन में शिलाई के नेड़ा पार भाजपा मंडल के कार्यकर्ता सेवा संकल्प रैली में भाग लेते हुए। संवाद 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन के उपलक्ष्य में निकाली रैली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर)। शिलाई भाजपा मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश सेवा में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विधानसभा क्षेत्र के प्रवेश द्वार पर रैली निकालकर विशेष अभियान का शुभारंभ किया। 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में शिलाई के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के माध्यम से केंद्र सरकार की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तोमर ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा मिलना शिलाई और सिरमौर के लिए महत्वपूर्ण निर्णय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के दौरान अधिक से अधिक लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें