संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय आदर्श शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन में बुधवार को स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्य कुसुम कौशल ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इसमें सीमा देवी को अध्यक्ष और राधा देवी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
समिति के गठन के बाद विद्यालय के विकास, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार और विभिन्न गतिविधियों के सफल संचालन पर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रधानाचार्य और समिति की सचिव कुसुम कौशल ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी प्रदान की। उन्होंने अभिभावकों एवं समिति सदस्यों से विद्यालय के विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया। इस अवसर पर शिवानी चौहान, रजनी शर्मा, दीपक जिंदल, हरीश चौहान, सुरेंद्र, भावना साथी, मीना बब्बर, प्रज्ञा, बबीता, निकेता, हरीश भूषण, जगदीप ठाकुर, मंजू शर्मा, उषा और अजय शर्मा सहित स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
शमशेर स्कूल नाहन में आमसभा के दौरान मौजूद महिलाएं। संवाद