फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नगर कीर्तन के साथ पंचकूला से कालाअंब पहुंची शहीदी यात्रा

विज्ञापन
श्री गुरु तेगबहादुर के 350वीं शहीदी वर्षगांठ पर निकाली गई शहीदी यात्रा का कालाअंब में भव्य स्वा
विज्ञापन
टोका साहिब गरुद्वारा में यात्रा का भव्य स्वागत, प्रसाद वितरण किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। श्री गुरु तेगबहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पंचकूला से शहीदी यात्रा नगर कीर्तन के साथ सोमवार को कालाअंब पहुंची। इससे पूर्व टोका साहिब स्थित गुरद्वारा में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान हरियाणा के भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी सदस्य ममता सैनी और पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी भी उपस्थित रहे।

नगर कीर्तन शहीदी यात्रा के टोका साहिब पहुंचने पर मुख्य ग्रंथी अमरजीत सिंह, मुखत्यार सिंह, अजमेर सिंह, गुरविंद्र सिंह और कर्मजीत सिंह ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद यात्रा टोका साहिब से चलकर औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंची, जहां प्रधान कुलदीप सिंह और ग्रंथी सर्वजीत सिंह ने स्वागत किया। इस अवसर पर प्रसाद का वितरण और जलपान की व्यवस्था भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक संपर्क विभाग नारायणगढ़ के सहायक लोक संपर्क अधिकारी मनोज वालिया ने बताया कि मानवता, सेवा, भाईचारे और धर्म के प्रति कर्तव्यनिष्ठा के उद्देश्य से इस यात्रा का आयोजन किया गया है। हमारे सिख गुरुओं ने धर्म की रक्षा के लिए बड़ी कुर्बानियां दी हैं। ये यात्रा हरियाणा के पंचकूला से प्रारंभ हुई है, जो जिला सिरमौर के टोका साहिब, कालाअंब से होते हुए जिला अंबाला के पंजोखरा साहिब में रात्रि विश्राम के बाद अन्य गुरुद्वारों से होते हुए कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। कुरुक्षेत्र में 24 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में इस शहीदी यात्रा का समापन होगा।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें