फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
आर्मी पब्लिक स्कूल नाहन में कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि देते बच्चे और स्टाफ। स्रोत स्कूल
विज्ञापन
आर्मी पब्लिक स्कूल नाहन में मनाया गया कारगिल विजय दिवस
विज्ञापन

-देशभक्ति आधारित प्रतियोगिताओं और डॉक्यूमेंट्री ने विद्यार्थियों में जगाया राष्ट्रप्रेम
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। आर्मी पब्लिक स्कूल, नाहन में शनिवार को कारगिल विजय दिवस–वीरों का स्मरण, भविष्य की प्रेरणा विषय के तहत श्रद्धा, सम्मान और देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को नमन करते हुए विद्यार्थियों को उनके साहस, बलिदान और राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें कारगिल के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद विद्यालय की प्रधानाचार्य दिव्या भारद्वाज, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने वार मेमोरियल पहुंचकर दीप प्रज्वलित किए। दो मिनट का मौन रखकर देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने वीरों को जानें विषय पर प्रेरक प्रस्तुति देकर कारगिल युद्ध के नायकों के अदम्य साहस और शौर्य को याद किया। कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय ध्वज निर्माण, सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शुभकामना-पत्र तैयार करना, देशभक्ति कविता पाठ, चित्रकला एवं पोस्टर निर्माण, सैनिकों के नाम पत्र लेखन, भारतीय सशस्त्र सेनाओं पर प्रश्नोत्तरी तथा कारगिल युद्ध पर आधारित प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सेना मेडल से सम्मानित अधिकारी के साथ आयोजित संवादात्मक सत्र रहा। इस दौरान विद्यार्थियों ने भारतीय सेना के जीवन, अनुशासन, राष्ट्रसेवा और सेना में कॅरिअर से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे। अधिकारी ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को देशसेवा, अनुशासन और समर्पण का महत्व बताया तथा उन्हें राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें