फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कालाअंब के मैनथापल में सड़क पर बह रहा सीवरेज का गंदा पानी

विज्ञापन
कालाअंब के मैनथापल क्षेत्र में खुले में बह रही सीवरेज। संवाद
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मैनथापल क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था ठप होने से गंदा पानी मुख्य मार्ग पर बह रहा है। सीवरेज की निकासी बाधित होने के कारण ओवरफ्लो हुआ पानी सड़क और गलियों में जमा होकर बहने लगा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के मुताबिक जल शक्ति विभाग की सीवरेज योजना के तहत मैनथापल गांव को सीवरेज प्रणाली से जोड़ा गया था, लेकिन वर्तमान में यह योजना ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। निकासी व्यवस्था प्रभावित होने से सीवरेज का गंदा और बदबूदार पानी गांव की मुख्य मार्ग पर फैल रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गंदे पानी के कारण क्षेत्र में मक्खी-मच्छरों की संख्या बढ़ रही है और वातावरण में दुर्गंध फैली हुई है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों को रोजाना गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।
ग्रामीणों में राजपाल, फकीर चंद, रोहित, महेंद्र सिंह और राहुल ने बताया कि गांव में सीवरेज प्रणाली लंबे समय से सुचारु रूप से कार्य नहीं कर रही है। उन्होंने विभाग से जल्द समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उधर, जलशक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता देवानंद पुंडीर ने बताया कि संबंधित क्षेत्र की सीवरेज योजना को कालाअंब स्थित केआईडीसी के सीईटी प्लांट से जोड़ने का प्रस्ताव था।
विज्ञापन

हालांकि, केआईडीसी की ओर से रखरखाव शुल्क लगाने की शर्त रखी गई थी, जिसे उच्च अधिकारियों की ओर से स्वीकार नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि विभाग स्तर पर समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें