फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर में 7 किसान उत्पादक समूहों का किया गठन

Sat, 20 Feb 2016 06:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
विज्ञापन
विज्ञापन
 अरावली व राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सौजन्य से किसान उत्पादक समूह परियोजना के तहत किसानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. पी. राधाकृष्णन ने किसान उत्पादक समूह के पदाधिकारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि किसानों को उचित मूल्य प्रदान करने के उद्देश्य से किसान उत्पादक समूह का गठन किया जा रहा है। प्रथम चरण में प्रदेश भर में 50 उत्पादक समूह का गठन किया जाएगा जिसमें से 7 किसान उत्पादक समूहों का गठन जिला सिरमौर में किया गया है। उन्होंने कहा कि किसान उत्पादक समूहों का किसानों की आर्थिकी सुधारने में अहम रोल रहेगा।

इस मौके पर अरावली के निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा, सहकारी विभाग के निरीक्षक राकेश थापा, नाबार्ड के प्रबंधक नागेंद्र शर्मा, सहायक महाप्रबंधक टीएम नेगी, हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के प्रबंधक अशोक ठाकुर, अरावली के अध्यक्ष पंकज जसवाल व दिनेश शर्मा सहित समृद्धि सोसाइटी जेलग,  उज्ज्वल सोसाइटी माजरा, ग्रीन लेंड सोसाइटी सतौन व बाबा बालकनाथ सोसाइटी सादनाघा के पदाधिकारी मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें