फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सुखदेव, लक्ष्मी चंद, मामचंद और अश्मीर समेत 18 वरिष्ठ शिक्षक सम्मानित

विज्ञापन
वरिष्ठ शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित हुए सेवानिवृत शिक्षकव अन्य विशिष्ठ अतिथि का संबोधन स
विज्ञापन
पीएमश्री कन्या स्कूल पांवटा साहिब परिसर में हुआ वरिष्ठ शिक्षक सम्मान समारोह
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश राजकीय सेवानिवृत अध्यापक संघ पांवटा इकाई ने किया आयोजन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संघ पांवटा साहिब इकाई के सौजन्य से पीएमश्री कन्या पाठशाला पांवटा साहिब परिसर में वरिष्ठ शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस समारोह में मुख्यातिथि सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रवक्ता एमएल ढींगरा और विशिष्ट अतिथि देव सहाय रहे। इस दौरान 80 और 75 वर्ष आयु पूरी कर चुके सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
पांवटा इकाई के अध्यक्ष गुरदियाल सिंह सैनी और महासचिव सुरजीत सिंह व अजय शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ शिक्षक सम्मान समारोह-2025 आयोजित हुआ। इसमें 80 वर्षीय आयु वर्ग में सम्मानित होने वालों में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुखदेव भारद्वाज, सेवानिवृत्त बीईईओ लक्ष्मी चंद, सेवानिवृत्त सीएचटी मामचंद तथा सेवानिवृत्त पीईटी अश्मीर अहमद को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, 75 वर्ष आयु वर्ग में सम्मानित होने वालों में सेवानिवृत्त शिक्षा उप निदेशक नीना कौशिक, कमलेश गुप्ता, विजय शर्मा, सरोज बाला, राजेंद्र गुप्ता, नरेश शर्मा, कृष्ण चंद शर्मा, याद राम, हरदेव सिंह सैनी, दिलबाग सिंह सैनी, सोमचंद कश्यप, ज्ञान चंद, श्याम लाल गोयल और प्यारे लाल को सम्मानित किया गया।
महासचिव सुरजीत सिंह ने बताया कि इससे पहले बैठक में पेंशनरों की देनदारियों, एक जनवरी 2016 से देय बकाया एरियर राशी, पेंशनरों को 65,70 और 75 वर्ष आयु में मिलने वाली विशेष वेतन वृद्धि को मूल पेंशन में जोड़ने, चिकित्सा भत्तों का भुगतान तथा महंगाई भत्ते की किश्तों व एरियर समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही कम्यूटेशन पेंशन की रिकवरी की समय अवधि 12 वर्ष करने तथा लंबित चिकित्सा बिलों के लिए बजट शीघ्र जारी करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर कन्या स्कूल के प्रधानाचार्य एमआर वर्मा, सेवानिवृत प्रधानाचार्य भूषण कुमार शर्मा, जीएस, सुरजीत सिंह, संत राम शर्मा, अजय शर्मा, सुरेंद्र सिंह, खेमचंद, सुरजीत सैनी, कल्याण सिंह, थेबा राम, राजेंद्र गुप्ता, दलेल सिंह, नरेंद्र नाथ, ओम प्रकाश मोहम्मद शरीफ व राज कुमार समेत सेवानिवृत्त अध्यापक मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें