फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सेवानिवृत्त वरिष्ठ सदस्यों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त वरिष्ठ सदस्यों को किया सम्मानित
विज्ञापन

पेंशन निर्धारण समेत विभिन्न मांगों और मुद्दों पर किया विचार मंथन
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक सेवानिवृत्त कर्मचारी सिरमौर की बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ सिरमौर इकाई की माजरा में त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई। इसमें 75 आयु वर्ष से अधिक के सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि राज्य इकाई प्रधान गोपाल कंवर रहे। बैठक की अध्यक्षता इकाई के प्रधान टीसी गुप्ता की ओर से की गई।

माजरा होटल ग्रेविला में आयोजित बैठक का संचालक महासचिव इस्लाम अली ने किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि राज्य इकाई प्रधान गोपाल कंवर व सिरमौर इकाई प्रधान टीसी गुप्ता ने बैठक को संबोधित किया जिसमें मुख्य मुद्दे में बैंक पेंशन योजना को पुन: निर्धारण किया जाए। हिमाचल प्रदेश सरकार के अनुरूप लागू किया जाए। बैंक प्रबंधन व राज्य इकाई से आग्रह किया गया कि वर्तमान पेंशन योजना को हिमाचल प्रदेश सरकार की तर्ज पर लागू किया जाए। पेंशन का निर्धारण एक जनवरी 2025 से देय होना है। इस बारे में बैठक में प्रस्ताव पारित कर सरकार व हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक के उच्चाधिकारियों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

बैठक में 75 वर्ष से अधिक आयु के सदस्यों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इनमें टीसी गुप्ता, ज्ञान चंद, खजान सिंह नेगी, अर्जुन सिंह, संतोष अग्रवाल, रसाल सिंह व ज्ञान चंद शामिल रहे। संघ की तरफ से राज्य इकाई के गोपाल कंवर, विजयपाल राय व हेमंत कौशिक को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित
विज्ञापन

किया।

इस अवसर पर सिरमौर इकाई के टीसी गुप्ता, मधुबाला, इस्लाम अली, लक्ष्मी चंद अत्री, मामचंद, रामभज, गिरधारी लाल व रसाल सिंह समेत जिला इकाई के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें