फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भारतीय सेना में चयनित होने पर छात्र सूरज चौधरी को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटड़ी ब्यास स्कूल के प्रधानाचार्य ने बतार्ई भारतीय सेना दिवस की महत्वता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, कोटरी ब्यास के प्रांगण में भारतीय सेना दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मान सिंह और प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह तोमर ने सत्र 2022-23 के छात्र सूरज चौधरी को भारतीय सेना में चयनित होने पर सम्मानित किया। कोटड़ी ब्यास स्कूल के प्रधानाचार्य ने भारतीय सेना दिवस की महत्वता बतार्ई।
समारोह को संबोधित करते हुए एसएमसी अध्यक्ष मान सिंह ने कहा कि वर्ष 2022 में वरिष्ठ माध्यमिक का दर्जा प्राप्त करने के बाद अल्प समय में ही विद्यालय ने अनेक उपलब्धियां अर्जित की हैं। उन्होंने बताया कि जहां प्रतिवर्ष विद्यालय से खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं, वहीं छात्र सूरज चौधरी का देश-सेवा के लिए भारतीय सेना में चयन विद्यालय एवं कोटरी ब्यास ग्राम के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के समस्त अध्यापक वर्ग को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का मंच संचालन प्रवक्ता हिंदी शशि रानी ने किया। उन्होंने कहा कि सेना दिवस के अवसर पर सम्मानित छात्र सूरज चौधरी तथा कक्षा 12वीं में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा दीपिका को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा विद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
संवाद
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें