नर्सिंग की छात्राओं को जर्मन भाषा को लेकर दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग नाहन में दिल्ली से आई टीम की ओर से सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार में जर्मन भाषा पर फोकस और यहां की नर्सों को जर्मनी के अस्पतालों में भर्ती करना विषय प्रमुख रहा।
सेमिनार में वक्ताओं ने नर्सिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। कॉलेज की प्रधानाचार्य रिजी गीवर्गीस ने अपने संबोधन में कहा कि ये जानकारी नर्सों के लिए बहुत जरूरी है ताकि वो अपना भविष्य विदेश में बना सके। उन्होंने इस तरह के आयोजनों को जारी रखने पर जोर दिया ताकि छात्र इस विषय में अधिक जागरूक हों और इस ज्ञान का प्रचार कर सकें।