संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। पांवटा साहिब में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन व सिरमौर क्रिकेट संघ द्वारा क्रिकेट अकादमी में खिलाड़ियों का चयन 27 अप्रैल को द स्कॉलर होम स्कूल व एमसी सेंटर में होगा। एचपीसीए सिरमौर अध्यक्ष अतर सिंह नेगी ने बताया कि 2025 -26 क्रिकेट एकेडमी का नया सत्र शुरू किया जा रहा है। इसको लेकर 27 अप्रैल को द स्कॉलर होम स्कूल व एमसी सेंटर में क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस चयन प्रक्रिया में आठ वर्ष से ले कर बीस वर्ष तक के खिलाडी भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा की इस चयन के लिए कोई भी फीस नहीं होगी। संवाद