फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: होला मोहल्ला मेले के लिए सुरक्षा कड़ी

विज्ञापन
पांवटा में होला मोहल्ला मेले में कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्य द्वार से प्रवेश करते लोग। संवाद
विज्ञापन
मुख्य प्रवेश द्वारों पर पुलिस और होमगार्ड तैनात, सीसीटीवी से भी रख जा रही नजर
विज्ञापन

श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम

संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। होला मोहल्ला मेले को लेकर प्रशासन ने पांवटा साहिब में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मेले में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं।
मेले के दौरान मुख्य प्रवेश द्वारों पर पुलिसकर्मियों और होमगार्ड जवानों की तैनाती की है। इसके साथ ही पूरे मेला क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। पुलिस कर्मियों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था भी दुरुस्त की गई है।
विज्ञापन

मेला क्षेत्र के आसपास वाहनों की पार्किंग के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं, ताकि मुख्य मार्गों पर यातायात बाधित न हो और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन की ओर से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से सहयोग करने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई है। लोगों से कहा गया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन

मेले के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें पूरी तरह सतर्क और तैयार हैं। अधिक भीड़ वाले क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
-एनएस नेगी, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें