फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एसडीएम ने जांची एनडीआरएफ इकाई की व्यवस्थाएं

विज्ञापन
रेणुकाजी में एनडीआरएफ के अधिकारियों से बातचीत करते एसडीएम नाहन राजीव सांँख्यान। संवाद
विज्ञापन
एसडीएम ने जांची एनडीआरएफ इकाई की व्यवस्थाएं
विज्ञापन

पंचायतों और स्कूलों में शिविर से प्रशिक्षित करने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। जिले में मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए रेणुकाजी में तैनात एनडीआरएफ की इकाई (यूनिट) के प्रवास को लेकर एसडीएम राजीव सांख्यान ने सोमवार को व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान टीम को मुहैया करवाई जा रही आवास और खानपान आदि की व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल की।

एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि जिले में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए एनडीआरएफ की एक इकाई को रेणुकाजी में प्रवास पर रखा गया है। इसके अतिरिक्त स्कूलों, कॉलेजों व साथ लगती पंचायतों में विशेष शिविर लगाकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश भी टीम को दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तहसीलदार ददाहू को एनडीआरएफ का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके आदेशों पर वह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाएंगे और हर दिन की रिपोर्ट भी उनसे साझा करेंगे। इस मौके पर एनडीआरएफ के निरीक्षक सुधीर यादव, उपनिरीक्षक मोहित कुमार व रेणुका विकास बोर्ड के सीईओ भरत सिंह ठाकुर मौजूद रहे।

...संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें